Saturday, July 27, 2024

कोरबा : शनिवार को डेढ़ साल की बच्ची सहित पूरा परिवार फंदे से लटकता हुआ मिला, पारिवारिक विवाद से हुई घटना की आशंका

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को डेढ़ साल की बच्ची सहित पूरा परिवार फंदे से लटकता हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक झगड़े में पति ने ही महिला और बच्ची की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है। फिलहाल मामला स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय दीपका थाना पुलिस के साथ ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

कोरबा : शनिवार को डेढ़ साल की बच्ची सहित पूरा परिवार फंदे से लटकता हुआ मिला.

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर निवासी अशाेक कुमार रात्रे (28) पुत्र वंशराम रात्रे यहां दीपका क्षेत्र के गांधी नगर में पत्नी रागिनी रात्रे (25) और डेढ़ साल की बेटी एशि के साथ किराये से मकान लेकर रहता था। शनिवार सुबह जब काफी देर तक काेई दिखाई नहीं दिया तो आसपास के लोगों ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन कोई बाहर नहीं निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो तीनों के शव फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद उनके शवों को नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच देर रात तक झगड़े की आवाजें आ रही थीं। ऐसे में अंदेशा है कि इसी के चलते अशोक ने दोनों की हत्या की होगी और फिर खुद भी पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंच गए हैं। वहीं अकलतरा में रागिनी के परिवार को भी सूचना दी गई है। 

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles