छ.ग. : प्रदेश के मुख्या ने किया शीर्षासन, पक्ष- विपक्ष नेताओं ने किया योग, राज्यपाल – ‘ योग कोरोना से लड़ने में मददगार’…

admin

June 21, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छ.ग. : प्रदेश के मुख्या ने किया शीर्षासन, पक्ष- विपक्ष नेताओं ने किया योग, राज्यपाल – ‘ योग कोरोना से लड़ने में मददगार’…

Published on: June 21, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित सरकारी आवास में योग किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सीएम वीडियो में शीर्षासन को बड़ी ही आसानी और फुर्ती से करते देखे जा रहे हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने भी रविवार को योग के कार्यक्रम आयोजित किए। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने घर पर नेताओं के साथ योग किया। 

कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से कोई सार्वजनिक कार्यक्रम प्रदेश में कहीं नहीं हुआ। संयुक्त राष्ट्र संघ के आह्वान पर हर वर्ष 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए छठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर मनाया जा रहा है। यानी घरों पर लो योग करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 

राज्यपाल बोलीं- कोरोना से लड़ने में मददगार योग 
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेश वासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने संदेश में कहा है कि आज पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। इस बीमारी से निजात पाने की सबसे बड़ी जरूरत यह है कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे और इसके लिए योग ही सबसे प्रमुख उपाय है।

हम यदि प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं तो हमेशा निरोगी रहेंगे और समस्त बीमारियों से मुक्त रहेंगे। भारत के प्राचीन योग की महत्ता पूरे विश्व ने स्वीकार की है। आज जब कोरोना जैसी महामारी से पूरी दुनिया परेशान है, तब एक बार फिर योग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू : प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपने परिजन के साथ योग करते दिखे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों, बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शा‍रीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। योग शब्द की उत्पत्त‍ि संस्कृति के युज से हुई है, जिसका मतलब होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन।

भाजपा कार्यालय में योग :  पूर्व मंत्री और रायपुर के विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी योग करते दिखे। उन्होंने कहा कि आज शुभ दिन है, जब भारत का योग विश्व मंच पर अपना परचम फहरा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ योग के कार्यक्रम में भाग लेकर मैंने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “छ.ग. : प्रदेश के मुख्या ने किया शीर्षासन, पक्ष- विपक्ष नेताओं ने किया योग, राज्यपाल – ‘ योग कोरोना से लड़ने में मददगार’…”

Leave a Comment