जांजगीर : लाठी-डंडों से हमला कर पूर्व सरपंच की हत्या, बचाने आए भाई को भी बुरी तरह मारा

admin

June 13, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जांजगीर : लाठी-डंडों से हमला कर पूर्व सरपंच की हत्या, बचाने आए भाई को भी बुरी तरह मारा

Published on: June 13, 2020
---Advertisement---

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लछनपुर में देर रात की घटना, भाई गंभीर हालत में रायगढ़ रेफर

चुनावी रंजिश में वारदात की आशंका, 25 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज, कई हिरासत में

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर में पूर्व सरपंच की लाठी-डंडों से पीट कर शुक्रवार देर रात हत्या कर दी गई। इस दौरान बीच बचाव करने आए उसके भाई को भी बुरी तरह से पीटा गया। उसे गंभीर हालत में रायगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना चुनावी रंजिश के चलते हुई है। पूर्व सरपंच की पत्नी भी बालोद जनपद सदस्य है। इसी चुनाव में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विवाद होने पर थाने में शिकायत कर लौट रहा था पूर्व सरपंच
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लछनपुर निवासी पूर्व सरपंच तेरस राम यादव का स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को विवाद हो गया था। इसकी शिकायत करने के लिए तेरस कोतवाली भी गया था। बताया जा रहा है कि वहां से लौटने के दौरान देर रात करीब 10 बजे गांव में अचानक कुछ लोगों ने उसे लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए उसके भाई होरीलाल यादव को भी पीटा। 

शराब पीकर गाली-गलौच का आरोप
तेरस राम की मौत हो गई। हालांकि आरोप यह भी है कि देर रात तेरस राम शराब के नशे में विरोधियों से गाली-गलौच कर रहा था। इसके चलते उसे पीटा गया। तेरस की पत्नी ज्योति यादव बालोद जनपद सदस्य है। यह चुनावी रंजिश भी इसी को लेकर शुरू हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment