Tuesday, September 26, 2023

दिल्ली: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 95 मामले दर्ज, 2649 लोग हिरासत में

दिल्ली: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 95 मामले दर्ज, 2649 लोग हिरासत में

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से देशवासियों को राहत दिलाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन ( Lockdown ) के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में बुधवार को दिल्ली में 95 मामले दर्ज किए गए। साथ ही दिल्ली पुलिस ने 2,649 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता ( IPC ) की धारा 188 के तहत 95 मामले दर्ज किए गए।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत कुल 2,649 लोगों को हिरासत में लिया गया। धारा 66 के तहत 138 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन में आवाजाही के लिए 423 पास जारी किए गए। इसी तरह मास्क लगाये बिना घरों से निकलने के लिए 42 मामले दर्ज किए गए।
आपको बता दें कि 24 मार्च को लॉकडाउन लागू होने से अब तक लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1,28,257 लोगों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया है। इन लोगों को खिलाफ नियमों के तहत पुलिस कार्रवाई जारी है।
दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ( CM ML Khattar ) ने लॉकडाउन के उल्लंघन को देखते हुए दिल्ली के साथ लगी सीमाओं पर सख्ती बरतने की जरुरत पर जोर दिया है। इसके पीछे उनका तर्क है कि राष्ट्रीय राजधानी से सटे राज्य के जिलों में कोविड-19 ( Covid-19 ) के नए मामले सामने आए हैं।
उन्होंने कहा है कि दिल्ली से सटे जिलों सोनीपत, झज्जर, गुड़गांव और फरीदाबाद में पिछले छह दिन में कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी मामले किसी ना किसी रूप में दिल्ली से जुड़े हैं।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,871FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles