द बैक बैंचर कैफे में महिला एवं बाल विकास विभाग की दबिश, हुक्का पीते पकड़ाए 11 नाबालिग

admin

July 13, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

द बैक बैंचर कैफे में महिला एवं बाल विकास विभाग की दबिश, हुक्का पीते पकड़ाए 11 नाबालिग

Published on: July 13, 2020
---Advertisement---

Chhattisgarh Digest News Desk :

द बैक बैंचर कैफे में महिला एवं बाल विकास विभाग की दबिश, हुक्का पीते पकड़ाए 11 नाबालिग

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी हुक्का बार का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां चोरी छिपे हुक्का बार चलाया जा रहा है। आज भी महिला बाल विकास की टीम ने एक कैफे में दबिश देकर हुक्का पीते 11 नाबालिगों को पकड़ा है। मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी गई है, आगे की कार्रवाई जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास विभाग की टास्क फोर्स लगातार शहर के होटलों और कैफे में दबिश देकर जांच कर रही है कि कहीं नाबालिगों को काम तो नहीं करवाया जा रहा है और हुक्का बार तो नहीं चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में टास्का फोर्स ने रविवार को शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट के पास स्थित द बैक बैंचर कैफे में दबिश दी। इस दौरान 11 नाबालिगों को हुक्का पीते पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यहां टास्क फोर्स ने कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment