नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

admin

July 18, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published on: July 18, 2020
---Advertisement---
नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार
बेमेतरा(साजा):- थाना साजा में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.07.2020 को आरोपी द्वारा मेरी नाबालिग लडकी के अपने घर में बुलाकर उसे बेइज्जती करने के नियत से जबरदस्ती हाथ बाह पकडने कि रिपोर्ट पर थाना साजा में अपराध सदर धारा 354 भादवि, 8,12 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना दिनांक से फरार था।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा श्रीमति ममता देवांगन द्वारा थाना साजा प्रभारी एवं थाना स्टाफ को आरोपी पतासाजी कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर विवेचना आरोपी पतासाजी के दौरान आज दिनांक 18.07.2020 को आरोपी रामसता पारधी पिता मकर पारधी उम्र 60 साल साकिन सुवरतला थाना जिला बेमेतरा को पकडा गया। आरोपी को आज दिनांक 18.07.2020 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक हर प्रसाद पाण्डेय, प्र. आर. विजेन्द्र सिंह, आर. जयकिशन साहू, आर. रमन चन्द्राकर, आर. इंदरमन निषाद, एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनी भुमिका रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment