पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे CM योगी आदित्यनाथ, कोरोना लॉकडाउन का पालन करने की अपील की

admin

April 20, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे CM योगी आदित्यनाथ, कोरोना लॉकडाउन का पालन करने की अपील की

Published on: April 20, 2020
---Advertisement---

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान जारी करके कहा कि वह कोरोनावायरस महामारी के चलते मंगलवार (21 अप्रैल) को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे. साथ ही उन्होंने अपील की है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार में रहें. 

फाइल फोटो : CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के पिता आनन्द सिंह बिष्ट (Anand Singh Bisht) की लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर निधन हो गया है. उनकी उम्र 89 वर्ष थी. तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें पिछले महीने दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान जारी करके कहा कि वह कोरोनावायरस महामारी के चलते मंगलवार (21 अप्रैल) को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे. साथ ही उन्होंने अपील की है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार में रहें. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता को पेट मे दर्द और सांस लेने की तकलीफ की वजह से बीते 12 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था. हंसमुख स्वभाव के धनी आनन्द सिंह बिष्ट फारेस्ट विभाग के रेंज अधिकारी के पद से रिटायर होने बाद सामाजिक कार्यो में व्यस्त रहते थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment