Friday, March 24, 2023

बिलासपुर : हॉस्पिटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म, मंत्री और विधायक ने कहा – ‘जो भी दोषी है उसे जल्द से जल्द जेल भेजा जाएगा’

बिलासपुर । सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हुए कहती है कि उनके राज्य शासन में महिलाओं पर हो रहे अपराध की गति में कमी आएगी। लेकिन, ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है। दरअसल, ताजा मामला बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल का है, जहां भर्ती एक 18 वर्षीय छात्रा के साथ 2 वार्ड बॉय ने दुष्कर्म किया है। 

बिलासपुर के श्रीराम केयर अस्पताल में 18 वर्षीय छात्रा के साथ 2 वार्ड बॉय ने दुष्कर्म किया.

मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने दोनों कर्मचारियों पर उसके बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाया हैं। पीड़िता की पिता के अनुसार, दिनांक 21 – 22 की दरम्यानी रात दोनों कर्मचारियों  ने उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया था । 

फ़िलहाल पीड़िता की हालत चिंताजनक होने से पुलिस देर रात तक उसका बयान नहीं ले सकी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अब इस पुरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव व बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे  का बड़ा बयान सामने आया हैं। दोनों ने इस मामले पर दरिंदो को जल्द से जल्द गिरफ्त में लेना का भरोसा दिलाया हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसे जल्द से जल्द जेल भेजा जाएगा। 

वहीं, शैलेश पाण्डे ने पीड़िता को श्रीराम केयर अस्पताल से डिस्चार्ज करवा कर अपने निगरानी में अपोलों में भर्ती करवा दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे दरिंदों को नहीं  बख्सा जाएगा। 

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,741FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles