रायपुर : कल दिनभर में 1 लाख तक का जुर्माना, मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ती जा रही

admin

June 21, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रायपुर : कल दिनभर में 1 लाख तक का जुर्माना, मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ती जा रही

Published on: June 21, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मास्क नहीं पहनने और लॉकडाउन नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ती जा रही है। निगम की टीम फील्ड में उतरकर लगातार कार्रवाई कर रही है। शहर के प्रमुख थानों के सामने खड़े होकर बिना मास्क घूमने वालों को रोककर जुर्माना वसूला जा रहा है। अलग-अलग इलाकों में घूमकर महिला कार्यकर्ताएं और निगम के कर्मी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पकड़ रहे हैं। शनिवार को दिनभर में एक लाख रुपए से ज्यादा जुर्माना वसूला गया।

( सांकेतिक तस्वीर )

निगम कमिश्नर ने सभी जोन को अपने क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकार निगरानी और कार्रवाई करने को कहा है। उन्हें कहा गया है कि वे फील्ड में ये देेखें कि लोग मास्क पहन रहे हैं या नहीं ? इस दौरान जोन-4 की टीम ने शनिवार को मास्क नहीं पहनने पर 103 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की । उन्हें चेतावनी देते हुए 7900 रुपए जुर्माना वसूला। जोन-5 ने जोन के बाजार क्षेत्र में 249 लोगों पर मास्क नहीं पहनने के कारण 15630 की वसूली की। जोन-6 ने तरुण सब्जी बाजार संतोषी नगर में मास्क नहीं पहनने पर 7 दुकानदारों से 700 जुर्माना वसूला। दुकानदार को चेतावनी देने के साथ प्रत्येक से 100-100 रुपए वसूले गए। निगम जोन-3 के तेलीबांधा तालाब, मरीन ड्राइव, अवंति विहार सहित जोन के बाजार क्षेत्र में मास्क नहीं पहनने पर 985 लोगों से 84,277 रुपए, सड़क पर थूककर गंदगी फैलाने वाले 6 लोगों से 300, सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ने पर 6 लोगों से 4700 सहित 997 लोगों से नियम तोड़ने पर 89,277 जुर्माना वसूला गया। अफसरों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment