रायपुर : कांग्रेस पार्षद उ.प्र. में गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, हुआ पार्टी से निष्कासित

admin

June 10, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रायपुर : कांग्रेस पार्षद उ.प्र. में गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, हुआ पार्टी से निष्कासित

Published on: June 10, 2020
---Advertisement---

रायपुर. रायपुर से एक कांग्रेस पार्षद को यूपी की झांसी पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी पार्षद के कब्जे से पुलिस ने 10 क्विंटल गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जहा रही है। गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार सिंह बिरगांव के वार्ड नंबर 21 कैलाश नगर से पार्षद है। इसकी सूचना मिलने के बाद बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंदलाल देवांगन ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

रायपुर : बिरगांव वार्ड नंबर 21 कैलाश नगर से कांग्रेस पार्षद संजय कुमार सिंह को यूपी पुलिस ने झांसी में 10 क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद पार्टी से उसे निष्कासित कर दिया।

गेस्ट हाउस मालिक के लिए तस्करी :
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ, नारकोटिक्स और यूपी पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई है। पुलिस ने ओडिशा निवासी शंकर बारी उर्फ विक्रम, बिरगांव के कांग्रेसी पार्षद संजय कुमार सिंह, देवरिया निवासी छोटेलाल और बिहार निवासी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मऊरानीपुर निवासी गौरव गेस्ट हाउस के मालिक राजेंद्र सर्राफ के लिए मादक पदार्थ की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। 

12 हजार रुपए किलो खरीद कर 20 हजार में बेचते :
झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ट्रक और डंपर में 10 क्विंटल गांजा लादकर लाया गया था। इसे ओडिशा के संबलपुर से रायपुर के रास्ते होकर झांसी ले गए थे। पुलिस के मुताबिक ओडिशा से करीब 10 से 12 हजार रुपए किलो गांजा खरीदकर उसे यूपी में 15 से 20 हजार रुपए किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था। स्थानीय तस्कर इसी गांजा को फुटकर में करीब 20 से 25 हजार रुपए किलो में बेचते थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

342 thoughts on “रायपुर : कांग्रेस पार्षद उ.प्र. में गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, हुआ पार्टी से निष्कासित”

  1. Pingback: 3expiate

Leave a Comment