Tuesday, March 21, 2023

रायपुर : खारून नदी पर बनेगा एनीकट, राज्य शासन ने 8.83 करोड़ किया स्वीकृत

रायपुर : मंत्रालय महानदी भवन

रायपुर : राज्य शासन ने दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन के अंतर्गत खारून नदी पर ओदरागहन क्रमांक दो एनीकट निर्माण के लिए आठ करोड़ 83 लाख 38 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। इस एनीकट के निर्माण हो जाने पर क्षेत्र में निस्तारी भू जल संवर्धन तथा किसानों द्वारा अपने स्वयं के साधनों से 225 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी। एनीकट के निर्माण कार्य कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। योजना के कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ मितव्ययता से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,741FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles