Saturday, July 27, 2024

रायपुर : पेंट फैक्ट्री में लगी आग को दमकलों ने 2 घंटे में काबू पाया

रायपुर. यहां एक पेंट फैक्ट्री में बुधवार दोपहर आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 10 दमकलों ने करीब दो घंटे में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान फैक्ट्री में काम चल रहा था। मजदूरों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। आग लगने का कारण और नुकसान का पता नहीं चल सका है। हादसा रावभाटा इंडस्ट्रीय एरिया में हुआ है। 


केमिकल के ड्रम में लीकेज से आग लगने का अंदेशा : जानकारी के मुताबिक, खमतराई क्षेत्र के रावाभाटा इंडस्ट्रियल एरिया में मैजिक पेंट्स की जेडएमसी एंड पॉलीमर्स फैक्ट्री है। इसी में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। हादसा के बाद वहां काम कर रहे मजदूर और कर्मचारी  बाहर भागे और जान बचाई। तेज हवा के चलते थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और आसमान में दूर तक काला धुआं दिखाई दिया।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए और दमकलों को बुलाया गया। शाम करीब 5 बजे आग पर काबू पाया जा सका। ये फैक्ट्री शाहिद अंसारी की है। फैक्ट्री में केमिकल आया था। इसी के ड्रम में लीकेज होने से आग लगने का अंदेशा है। जहां ये केमिकल रखा हुआ था, वहीं पास में तारपीन तेल का स्टॉक और भरे हुए गैस सिलेंडर भी रखे हुए हैं। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। 

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles