रायपुर : राज्यपाल और CM बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की बड़ी बहन के निधन पर किया दुख व्यक्त

News : Chhattisgarh Digest… Reported by : नाहिदा कुरैशी…. Edited by : फरहान युनूस.

राज्यपाल और CM बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त.

रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं CM बघेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Leave a Comment