लोन EMI में RBI ने दी राहत!

admin

March 27, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लोन EMI में RBI ने दी राहत!

Published on: March 27, 2020
---Advertisement---

लोन EMI में RBI ने दी राहत!

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, रिजर्व बैंक ने भी जनता को राहत के दरवाजे खोल दिए हैं। आरबीआई ने के मुताबिक रेपो रेट में 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद रेपो रेट 5.15 से घटकर 4.45 फीसदी पर आ गई है।

वहीं बैंकों से लोन की ईएमआई दे रहे लोगों को 3 महीने तक के राहत की सलाह दी है। यहां बताते जाए कि आरबीआई ने आदेश नहीं, सिर्फ सलाह प्रदान की है।

कहने का मतलब यह है कि अब गेंद बैंकों के पाले में डाल दी है। आसान भाषा में समझें तो बैंकों को अब तय करना है कि वो आम लोगों को ईएमआई पर छूट दे रही हैं या नहीं।

इसके साथ ही बैंक ही ये तय करेंगे कि वो कौन से लोन पर ईएमआई की छूट दे रहे हैं। मतलब ये कि रिटेल, कमर्शियल या अन्य तरह के लोन लेने वाले लोगों के लिए अब भी एक तरह का कन्फ्यूजन बना हुआ है।

रेपो रेट कटौती का फायदा होम, कार या अन्य तरह के लोन सहित कई तरह के ईएमआई भरने वाले करोड़ों लोगों को मिलने की उम्मीद जताई है।

इसके साथ ही नए लोन लेने वाले ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में भी 90 बेसिस प्वाइंट कटौती करते हुए 4 फीसदी कर दी है।

बहरहाल, आरबीआई की रेपो रेट कटौती का फैसला ऐतिहासिक है। यह कटौती आरबीआई इतिहास की सबसे बड़ी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment