सलमान खान ने भारतीय सैनिकों को ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, ‘मेरा दिल उन बहादुर जवानों के लिए भारी है…..यह बलिदान बेकार नहीं जाएगा.’

admin

June 18, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सलमान खान ने भारतीय सैनिकों को ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, ‘मेरा दिल उन बहादुर जवानों के लिए भारी है…..यह बलिदान बेकार नहीं जाएगा.’

Published on: June 18, 2020
---Advertisement---

सलमान खान  (Salman Khan) ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Ghati) में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में जान गंवाने वाले 20 भारतीय जवानों (Indian Army) को ट्वीट के जरिये अपने श्रद्धांजलि दी है. सलमान खान का यह ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है, और फैन्स के इसे लकर जमकर रिएक्शन भी आ रहे है.

सलमान खान ने भारतीय सैनिकों को ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

बता दें कि सीमा पर भारत और चीन (India China Border Stand Off) के बीच तनाव चल रहा है, और पीएम नरेंद्र मोदी ने 19 जून को एक ऑल पार्टी मीटिंग भी बुलाई है. सलमान खान  (Salman Khan) ने सेना के जवानों को लेकर ट्वीट किया है, ‘मेरा दिल उन बहादुर जवानों के लिए भारी है जिन्होंने गलवान घाटी में अपनी जान गंवाई. यह बलिदान बेकार नहीं जाएगा. उनके परिवारों के दुख में मैं भी शरीक हूं. जय हिंद. हम भारतीय सेना के साथ हैं.’ इस तरह सलमान खान ने जवानों को अपनी श्रद्धांजलि दी है. 

बता दें कि भारतीय सेना ने बयान में कहा है, “भारतीय और चीनी सैनिक गलवान क्षेत्र में अलग हो चुके हैं जहां वे पहले 15/16 जून 2020 की दरमियानी रात को भिड़ गए थे. 17 भारतीय सैनिक जो स्टैंड ऑफ लोकेशन पर ड्यूटी करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उच्च ऊंचाई वाले इलाके में शून्य से कम तापमान में एक्सपोज हो गए थे, उनकी चोटों के कारण जान चली गई है, जिसके बाद इस झड़प में कुल मिलाकर 20 जवानों ने जान गंवाई.”Liste

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment