Friday, April 26, 2024

अमिताभ बच्चन कोरोना की चपेट में बेटे अभिषेक भी निकले पॉजिटिव

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अमिताभ ने खुद इस बात की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं परिवार के लोगों की भी जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।
अमिताभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए
अभिनेता अमिताभ बच्चन बीमार हो गए हैं। उन्हें कोरोना हो गया है। शनिवार देर रात कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमिताभ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा,
सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने लॉकडाउन के बाद से अपना रूटीन चेकअप नहीं करा सके है और न ही इस दौरान वे एक भी बार अस्पताल जा पाए। ऐसे में मुंबई में लॉकडाउन माहौल थोड़ा सामान्य होने के बाद अमिताभ अपने डॉक्टर की सलाह को मानते हुए रूटीन चेकअप के लिए नानावटी अस्पताल पहुंचे हैं।
बता दें कि अभी उनकी तबियत को लेकर अस्पताल या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। ऐसे में उनके अस्पताल में भर्ती कराए जाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियोज पर उनकी फिल्म गुलाबो सिताबो रिलीज हुई है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles