Saturday, April 20, 2024

छत्तीसगढ़ : कांकेर में BSF जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवान पंखाजुर क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे.

पंखाजुर क्षेत्र में सर्चिंग के लिए जवान निकले थे.

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है

मुठभेड़ की पुष्टि SP एम. आर. अहिरे ने की

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार को बीएसएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों ने पहले आईईडी ब्लास्ट किया और फिर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की है। घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र पंखाजुर की है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी। 

सांकेतिक फोटो

नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना पर बीएसएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे। बताया जा रहा है इसी दौरान नक्सलियों ने पहले विस्फोट किया और फिर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। दोनों ओर से गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी एमआर अहिरे ने की है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles