Friday, March 29, 2024

छत्तीसगढ़ : दुर्ग सेंट्रल जेल में उम्रकैद का सजायाफ़्ता कैदी ने की आत्महत्या, कपड़े के सहारे फंदा लगाकर की आत्महत्या

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग सेंट्रल जेल में 23 साल के एक कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार सुबह जेल के अस्पताल में लटकता हुआ मिला है। तबीयत खराब होने के कारण उसे कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि हत्या के मामले में युवक को उम्रकैद की सजा मिली थी। हालांकि उसके खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।  जेल प्रबंधन की सूचना पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग सेंट्रल जेल के अस्पताल में इंदिरा नगर, परपोड़ी, बेमेतरा निवासी शिवाकर योगी (23) पिता कर्म लाल योगी को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। सजा के बाद उसे बेमेतरा से दुर्ग केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया गया था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। ऐसे में उसका जेल के ही अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह अस्पताल के लोगों ने देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। 

बताया जा रहा है कि दीवार पर बने रोशनदान की रॉड में कपड़े के सहारे फंदा लगाकर शिवाकर ने आत्महत्या की है। हालांकि उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल पद्मनाभ पुलिस चौकी को सूचना दी गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चौकी प्रभारी एनु देवांगन ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अागे की कार्रवाई होगी। 

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles