Friday, March 29, 2024

देखें : Video भड़के विधायक जी, रायपुर / PWD और नगर निगम के अधिकारियों पर भड़के विधायक जी, मरम्मत कार्य में विलम्ब होते देख दिया 24 घण्टे का अल्टीमेटम

Edited By : फरहान युनूस ,,,,,,, News : http://chhattisgarhdigest.in/

रायपुर, 24 जून / राजधानी क्षेत्र तेलघानी नाका अंडरब्रिज निर्माण के दौरान कल मुख्य पाईप लाइन (राइजिंग लाइन) क्षतिग्रस्त हो गया हैं, जिसके कारण आस-पास के क्षेत्र में कल और आज जलापूर्ति नहीं हो सका हैं। क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय जी ने कल और आज स्वयं जाकर स्थिति का जायजा लिया, विधायक महोदय के साथ PWD, PHE, स्मार्ट सिटी, अमृत मिशन और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे। विधायक महोदय ने बताया कि अंडरब्रिज निर्माण के दौरान कल मुख्य पाईप लाइन (राइजिंग लाइन) क्षतिग्रस्त हो गया हैं जिसके कारण रायपुर पश्चिम विधानसभा के संत रामदास वार्ड और सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड समेत अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही हैं।

विधायक विकास उपाध्याय ने मरम्मत कार्य में विलम्ब होते देख दिया 24 घण्टे का अल्टीमेटम
देखें वीडियो :-

विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि राइजिंग लाइन मरम्मत के कार्य में हो रही देरी को देख कर सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी गई, PWD और नगर निगम के अधिकारियों के कार्यप्रणाली से नाराज़ नज़र आये विधायक विकास उपाध्याय ने डाँटते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को 24 घण्टे के भीतर राइजिंग लाइन के कार्य को पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया हैं। आज निरीक्षण के दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ पार्षद एवं MIC सदस्य कुमार मेनन, सुंदर जोगी, ज़ोन अध्यक्ष मनीराम साहू, क्षेत्रीय पार्षद भोलाराम साहू व अन्य उपस्थित थे।

देखें वीडियो :-

काम देख ऐसी रही प्रतिक्रिया विधायक विकास उपाध्याय – तेलघानी नाका अंडरब्रिज निर्माण के दौरान कल मुख्य पाईप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया हैं जिस के कारण आस-पास के वार्डों में जलापूर्ति में समस्या उत्पन्न हो रही हैं जिस पर मैंने स्वयं स्थिति का जायजा लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कार्य में विलंबता को देख कर PWD और नगर निगम के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए 24 घण्टे के अंदर मरम्मत कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया गया हैं .

watch Video :

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles