Friday, March 29, 2024

हादसा/ बाइक पुल से नीचे गिरी, आरक्षक और पत्नी की मौत लाश के पास बिलखता रहा मासूम

छत्तीसगढ़ डाइजेस्ट न्यूज़ डेस्क :

तेज रफ्तार बाइक पुल से नीचे गिरी, आरक्षक और पत्नी की मौत, लाश के पास बिलखकर रोता रहा मासूम

चारामा . छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल में जा गिरी। इस हादसे में आरक्षक और पत्नी की मौत हो गई है। वहीं 5 साल का मासूम के सिर पर गंभीर चोटे लगी है। बच्चा घटनास्थल बिलख बिलखकर रो रहा था।

बाइक अनियंत्रित होकर पुल में गिरी :
कांकेर जिले के ग्राम भावगीर नयापारा निवासी आरक्षक सुखदेव मरकाम अपनी बाइक से पत्नी शालू और 5 साल के बेटे प्रिंस के साथ चारामा के ग्राम सिरसिदा आ रहे थे। इसी बीच रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे ग्राम बाबूकोहका के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल से गिर गई। वे पानी में जा गिरी। पीछे बाइक से आ रहे अन्य लोगों ने तीनों को पानी से निकाला।

लाश के पास बिलखकर रोता रहा मासूम :
पति-पत्नी अचेत अवस्था में थे, जबकि बच्चे के सिर पर गंभीर चोटे लगी है। बच्चा घटनास्थल बिलख बिलखकर रो रहा था। एंबुलेंस की मदद से सभी को सरकारी अस्पताल लाया या जहां डाक्टरों ने आरक्षक और सकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। बकि प्रिंस का इलाज चल रहा है। रक्षक लोहत्तर थाने में पदस्थ होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles