बिलासपुर : रात में गई सोने सुबह परिजनों ने लगाई आवाज नहीं खुला कमरा, खिड़की से देखा तो फंदे से लटक रही थी छात्रा

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार सुबह कमरे में दुपट्‌टे के सहारे पंखे से लटकता मिला। छात्रा के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस परिजनों ओर अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर क्षेत्र के कर्रा गांव निवासी नीलू केवट (19) पुत्री संतोष केवट 11वीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह जब कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखा तो फंदे से नीलू लटक रही थी। 

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि नीलू के पिता संतोष केवट मजदूरी करते हैं। नीलू ने आत्महत्या क्यों की, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

1 thought on “बिलासपुर : रात में गई सोने सुबह परिजनों ने लगाई आवाज नहीं खुला कमरा, खिड़की से देखा तो फंदे से लटक रही थी छात्रा”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment