Friday, April 26, 2024

मुंबई हाइवें हादसा : संतुलन खोने से कार के परखच्चे उड़े, मौके पर 4 की मौत, 1 की गंभीर स्थिति…

News : Chhattisgarh Digest,,,, Reported by : सलीम कुरैशी. Edited by : फरहान युनूस.

पालघर : तलासरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के मुंबई अहमदाबाद हाइवे  स्थित दापचरी में शुक्रवार शाम 4 बजे  सड़क दुर्घटना में पांच  लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक बुरी तरह जख्मी हुआ है। 
जख्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं।

    जानकारी के अनुसार नालासोपारा पूर्व ओसवाल नगरी निवासी देवीप्रसाद लालमणी शुक्ला (44) शुक्रवार दोपहर अपने चार साथियों के साथ वैगनार कार से मुंबई की ओर से गुजरात की तरफ जा रहा था। शाम चार बजे जैसे ही उनकी कार मुंबई अहमदाबाद के दापचरी स्थित आरटीओ चेक पोस्ट के पास पहुंची तभी ड्राइवर का संतुलन खोने से कार डिवाइडर से टकरा कर मुंबई आने वाली दिशा में जा गिरी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गये। कार में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है।

   मौके पर पहुंची तलासरी पुलिस ने चार शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये है। पुलिस को मृतक शुक्ला की जेब से आधार कार्ड मिला इसलिए उसकी पहचान हो गई। वहीं चार लोगों की पहचान नही हो पाई है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles