Thursday, April 25, 2024

राजनांदगांव : गढ़चिरौली में नक्सलियों का उत्पात, वन विभाग दफ्तर में लगा दी आग और 2 कर्मचारियों की हत्या कर दी

राजनांदगांव : जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने बीती रात उत्पात मचाया। गांव के सुनसान इलाके में देर रात नक्सली आए और वन विभाग के दफ्तर को घेर लिया। कार्यालय में आग लगा दी और दो कर्मचारियों को पीट-पीटकर मार डाला। जिन कर्मचारियों की नक्सलियों ने हत्या की, वे वन रेंजर थे। यह घटना एटापल्ली तालुका के भामरागढ़ में हुई।

प्रतिकात्मक चित्र

करीब 10 से 12 सशस्त्र नक्सली गट्टा जम्भिया गांव में आए। नक्सलियों ने दो वन कर्मचारियों को धमकी दी और उनसे कार्यालय का ताला खोलने के लिए कहा। इसके बाद नक्सलियों ने दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों में आग लगा दी। नक्सलियों ने वनकर्मियों के मोबाइल भी लूट लिए। सुबह से पुलिस और अर्धसैनिक बल नक्सलियों की तलाश में जुटे हैं।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles