Saturday, April 20, 2024

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का निधन, ट्वीट से…..

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का आज निधन हो गया।

वे 69 साल की थी। लंबे समय से वे कैंसर से पीड़ित थी। भोपाल में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह मोहिनी सिंह राणा ने अंतिम सांस ली। इससे पहले वे नेपाल के काठमांडू में प्रिसिंपल थी। वे नवबंर 2019 में ही भोपाल लौटी थी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपनी बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा के सबसे करीब थे।

मंत्री टीएस सिंह ने ट्वीट कर अपनी बड़ी बहन की यादें शेयर की। उन्होंने अपनी बहन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा…

मेरी बड़ी बहन पिंकी दीदी अनुग्रह, बुद्धिमत्ता और शक्ति का प्रतीक थीं; वह सबसे अच्छे अर्थों में एक प्रेरणा और समर्थन थी। जीवन के लिए उसका उत्साह संक्रामक था और उसकी आत्मा ने कैंसर से जूझने पर भी मरने से इनकार कर दिया। आपकी यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी। शांति! कहा- आपकी यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी। ओम शांति!

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles