छ.ग./ राजधानी में चलती कार में 10 करोड़ का IPL सट्टा

राजधानी में 10 करोड़ की सट्टा पट्टी समेत 6 सटोरिए गिरफ्तार, ​चलती कार में चल रहा था IPL सट्टा

रायपुर : राजधानी पुलिस और सायबर सेल ने कोरोड़ों की सट्टापट्टी का खुलासा किया है। चलती कार में IPL सट्टा खिलाते हुए 6 सटोरियों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नगद राशि सहित मोबाइल और कमियूनिकेटर मशीन बरामद किया है।

बताते चले आईपीएल का खुमार चलते ही राजधानी में हर बार की तरह इस बार भी सटोरिए सक्रिय हो गए हैं। इधर पुलिस भी सटोरियो को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिसके चलते राजधानी पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार आरोपी चलती कार में आईपीएल का सट्टा खिलाते थे। कमियूनिकेटर मशीन के जरिए यह पूरा खेल चल रहा था। इधर सायबर सेल और तेलीबांधा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 सटोरिए को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 करोड़ की सट्टापट्टी, 17 लाइन का कमियूनिकेटर,30 मोबाइल जब्त किया है। 1 लैपटॉप समेत 55 हजार रुपए नगदी भी बरामद किया है।