हादसा : मुंबई-अहमदाबाद हाइवे में इको को ट्रेलर की टक्कर, 2 लड़कियां हुई घायल

Reported by : सलीम कुरैशी (पालघर)…

मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबोली में एक ट्रैक्टर और एक इको दुर्घटना से एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इको में यात्रा कर रही नौ लड़कियों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर गुजरात से मुंबई की ओर आ रहा था। अचानक इको चालक ने ट्रेलर की आशंका के बिना सड़क पार करने की कोशिश की और तेज रफ्तार ट्रेलर ने आकर इको को टक्कर मार दी। इस राजमार्ग पर दुर्घटनाएँ लगातार हो रही हैं लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजमार्ग प्रशासन द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।