Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
जुआ खेल रहे लोगो को किया गिरफ्तार, 70 हजार रुपए एवं 6 वाहन बरामद, सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
मनेंद्रगढ़. लंबे समय से चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने 3 दिन पूर्व छापा मारा। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस सटीक जगह पर पहुंची और जुआरियों को धरदबोचा। पुलिस ने जुआरियों के फड़ से 70 हजार रुपए नकद व 6 बाइक बरामद की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।
मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बौरीडांड़ चौघड़ा के मिलन पथरा में लंबे समय से जुए का फड़ चल रहा था। लॉकडाउन के बीच भी जुआ जारी था। इसकी खबर पुलिस को भी थी तथा सोशल मीडिया पर भी कई बार बड़े पैमाने पर रसूख के दम पर जुआ खेलाए जाने की चर्चाएं होती रहती थी।
इसी बीच मुखबिर की सूचना पर मनेंद्रगढ़ पुलिस ने 3 दिन पूर्व रात में छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने सभी को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनसे 70 हजार रुपए और 6 वाहन बरामद किया है।

ये हैं आरोपी :
पकड़े गए जुआरियों में संजय श्रीवास्तव पिता स्व राम लाल श्रीवास्तव बाबू लाइन राजनगर कालरी, भोला साहू पिता अली भरवा कपिलधारा बिजुरी, शमीम अख्तर पिता मोहम्मद अलीम वार्ड नंबर 7 कोतमा, पिंकू सिंह पिता कन्हैय्या सिंह वार्ड नंबर 17 रामनगर, रमेश पिता समन दास रामनगर, इकबाल अली पिता नन्हू मिया राजनगर, अवधेश सिंह पिता राम सिंह रामनगर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश निवासी शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई।
बता दें इससे पहले भी यहां चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस कई बार कार्रवाई करने पहुंची, लेकिन जुआ फड़ चलाने वाले की मुखबिरी इतनी तगड़ी थी कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे उक्त स्थान से भाग निकलते थे।
कार्रवाई में ये रहे शामिल :
कार्रवाई में थाना प्रभारी सचिन सिंह, एएसआई वीके सिंह, अजय पोया, इस्तियाक खान, विनय सोनी आदि शामिल थे।
7ly14n
cargmb
Bet thủ khi đặt cược tại nhà cái sẽ có khả năng khám phá ưu điểm nổi bật mà xn88 link sở hữu, tạo nên điểm khác biệt so với sân chơi khác trên thị trường. Điểm thú vị đầu tiên là bạn hoàn toàn được tham gia săn thưởng tại nhiều sảnh cược cùng lúc. Anh em hoàn toàn có thể lựa chọn đặt cược tại sảnh casino và theo dõi trực tiếp các trận đấu thể thao thú vị cùng một lúc. TONY12-19
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.