Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
सोमवार से लापता 9 साल की प्रियंका रायगढ़ में मिली, थोड़ी देर में एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे जानकारी
जशपुर ।पत्थलगांव से पिछले 20 घंटों से लापता 9 साल की बच्ची का पता लगाने में पुलिस कामयाब रही। बच्ची रायगढ़ के धरमजयगढ़ के बोंकि थाना इलाके से मिली है। वहीं पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी में आरोपी बच्ची को ले जाते कैद हुआ था। पत्थलगांव और जशपुर पुलिस की संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही है। थोड़ी देर बात जशपुर एसपी प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले की जानकारी देंगे।

आपको बता दें पत्थलगांव में सोमवार दोपहर 9 साल की प्रियंका एक्का लापता हो गई थी। परिजनों ने रात आठ बजे पुलिस थाना पहुंच कर मामले की सूचना दी थी। बहरहाल बच्ची से पूछताछ में पुलिस को आरोपी की धरपकड़ में आसान हो सकेगी।
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.