
BMC ने दर्ज कराया मामला,सलमान खान के भाई सोहेल, अरबाज खान और भतीजा निर्वाण के खिलाफ FIR दर्ज,
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने अभिनेता सोहेल खान, बेटा निर्वाण और अरबाज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि तीनों के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोहेल खान, बेटा निर्वाण और अरबाज खान 25 दिसंबर को दुबई से मुंबई लौटे थे। इसके बाद बृहन्मुंबई नगर निगम ने उन्हें होटल में क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया था, लेकिन वे अपने घर चले गए। मामले को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।