बिलासपुर: जोन कार्यालय से मिलेगा जरुरतमंद को सूखा राशन, पार्षद व कर्मचारी घर पहुंचाएंगे नि:शुल्क राशन…

बिलासपुर/ लॉक डाउन को तीन सप्ताह हो गया है अब मजदूर वर्ग को इससे फर्क पड़ने लगा है। रोजी मजदूरी चल नहीं रही है। ऐसे में राशन और भोजन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव ने सभी 8 जोन अधिकारियों और पार्षदो को सूचना दे दी है कि अपने अपने वार्ड के जरूरतमंद ऐसे लोगो की जानकारी लेकर निगम में उनका नंबर और पता नोट कराए।

इसके अलावा जरूरतमंद लोगो की सूचना मिलने पर नगर निगम के पार्षद व कर्मचारी उस जरूरतमंद के घर जाकर नि:शुल्क राशन पहुंचाएंगे। महपौर रामशरण यादव ने बताया कि निगम क्ष्ोत्र के कई वार्डों से इस तरह की समस्या की जानकारी मिल रही है। ऐसे में सभी जोन के अधिकारियों को निर्देश दिया गया हैं। वार्ड के जरुरतमंदों की सूची का वेरिफाई पार्षद द्बारा किया जाएगा क्योकि संबंधित वार्डवासियों के बारे में वो अच्छे से जानते है। उनके वेरिफाई करने से वास्तविक में जो जरुरतमंद है। उनको राशन मिल पाएगी। इसलिए निगम में जानकारी देने के बाद अधिकारी संबंधित व्यक्ति की जानकारी उसके वार्ड पार्षद को देने वार्ड पार्षद उसे अपने वार्ड का निवासी बताएगा और वेरिफाई करेगा तब जोन कार्यलय से जरुरतमंद को सूखा राशन का किट प्रदान कर देगा। इसके लिए मंगलवार को निगम एक नंबर भी जारी करने की तैयारी कर रही हैं जिसमे फोन लगाने से जरूरतमंदो को घर पहुँचाकर सूखा राशन दिया जाएगा।

पिछले साल लॉकडाउन में 2 करोड़ का राशन बांटा :

महापौर रामशरण यादव ने पिछली बार भी लॉक डाउन में गरीबो को लगभग 2 करोड़ रुपए की नि:शुल्क सूखा राशन वितरित किया था। इस बार भी लॉक डाउन लगातार बढ़ने के कारण मजदूर वर्ग की परेशानियों को देखते हुए महापौर इनको नि:शुल्क घर पहुंच व जोन कार्यालय में आने पर राशन देने का फैसला किया है। ऐसे में अब पार्षदों की मदद से सूखा राशन वितरण शुरू भी कर दिए है।