Thursday, September 19, 2024

पिता को मिला दबंग खान को मारने धमकी भरा लेटर, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा…

बीते रविवार देर शाम को सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला। आज मुंबई पुलिस की ओर से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बीते रविवार को ही जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले के तेजी पकड़ते ही मुंबई पुलिस ने दबंग खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र गृह मंत्रालय की ओर से यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि बीते रविवार (5 जून) को सलमान खान के पिता को एक धमकी भरा लेटर मिला। इस लेटर में साफ-साफ तरीके से सलीम खान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लेटर में पंजाब के जाने-माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी जिक्र किया गया है। इसमें लिखा हुआ है कि उनके जैसे ही सलमान खान को भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा। लेटर सामने आते ही महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने अपना फैसला सुनाया और कुछ देर पहले ही मुंबई पुलिस सलमान खान के घर पहुंची है।

मामला
दरअसल बीते रविवार को हमेशा की तरह सलीम खान टहलने निकले थे। अमूनन जिस बेंच पर वह बैठा करते हैं। वहीं पर उन्हें यह धमकी भरा लेटर मिला। लेटर में लिखा हुआ था कि उन्हें और उनके बेटे सलमान खान को मूसेवाला की तरह ही मार डाला जाएगा।

बता दें कि लेटर मिलते वक्त सलमान खान दुबई में थे। यहां पर आईफा 2022 का आयोजन किया गया था और सलमान समेत बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बने हैं। सलीम खान ने बिना देरी किए ही मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस की ओर से तुरंत अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया गया।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles