रविवि कैंपस, रविवार विधायक विकास उपाध्याय ने बांटे कपड़ों से बने वॉशेबल मास्क
कांग्रेस कार्यकर्ता व वालेंटियर निरंतर कर रहे है मास्क वितरण कार्य
रायपुर / रायपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के प. रविवि कैम्पस में रविवार को पूर्व कुलपति डॉ. हर्षवर्धन तिवारी को मास्क भेंट कर उनके स्थल से विधायक विकास उपाध्याय के द्वारा घर-घर जाकर वॉशेबल मास्क वितरण का कार्य किया गया। पश्चिम विधान सभा के साठ हज़ार घरों में मास्क वितरण का कार्य निरतंर कांग्रेस कार्यकर्ता व वालेंटियर के माध्यम से किया जा रहा है। रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुऐ कहा कि वैश्विक आपदा कोविड-19 को पराजित करने के लिए हम सभी को बचाव एवं नियंत्रण हर मोर्चे पर सजगता और सक्रियता बरतने की आवश्यकता है।



रायपुर : विधायक विकास उपाध्याय ने बांटे कपड़ों से बने वॉशेबल मास्क
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर सरकार द्वारा पहले ही प्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क कोरोना से बचाव का प्राथमिक कवच है, जिसके उपयोग द्वारा संक्रमण की संभावना को काफी कम किया जा सकता है। विधायक विकास उपाध्याय ने मास्क उपयोग अनिवार्यता पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए बताया कि खादी से बना यह मास्क उच्च गुणवत्तापूर्ण है व वॉशेबल है। यह फिर से उपयोग करने लायक और टिकाऊ भी है।
रायपुर पश्चिम विधानसभा के साठ हजार घरों में इसका निःशुल्क वितरण कार्य निरंतर किया जा रहा है। रविवार रोहिणीपुरम, डीडी नगर, विवि कैम्पस व विधान सभा के अन्य क्षेत्रों में मास्क वितरण के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन निरंतर किया जा रहा है व लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के अन्य उपायों के प्रति जागरूक भी निरंतर किया जा रहा है।
विवि कैम्पस में मास्क वितरण कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्याय के साथ आज प्रो.रविन्द्र ब्रमहें, प्रो. समीर ठाकुर,डॉ. सुशील इंदुलकर, डॉ. संजू इक्का,डॉ. संतुराम कश्यप,डॉ. नागेंद्र चंद्रवंशी,डॉ. मनोज पटेल,डॉ. कमलेश शुक्ला आदि शामिल थे।


**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.