शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी गठित

कोरबा / छत्तीसगढ़ शिक्षक वेल्फेयर एसोसिएशन जिला इकाई कोरबा की बैठक शिक्षक सदन घंटाघर में हुई है। एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष डॉ. गिरीश केशकर व प्रांतीय सचिव तरुण प्रकाश वैष्णव की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से कोरबा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें जिलाध्यक्ष हरिराम पटेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष डीएस मिरी, सपना खिब्रगाढ़े, उपाध्यक्ष योगेश भोशले, देवेंद्र वर्मा, पिंकी भट्टाचार्य, अशोक राठिया, महामंत्री अनिल रात्रे व निशा चंद्रा, सचिव रूपनारायण पटेल, कोषाध्यक्ष मोहन लाल, उप कोषाध्यक्ष मैनोज बघेल, संयुक्त सचिव विनोद निराला, फिरोजा खान, बीपी रात्रे, कलाराम मल्होत्रा, सह सचिव अजय जायसवाल, यशोदा कंवर, अशोक बंजारे, चलेश्वरी साहू, प्रवक्ता प्रकाश राजवाड़े, चंद्रशेखर गौरहा, भरत सिंह ध्रुव, मीडिया प्रभारी शिव साहू, संजय चंद्रा, मिलाप सिंह कंवर, संगठन सचिव अरविंद पैगोर, तेन सिंह भारद्वाज, संगीता दिग्रसकर, रीता चौधरी, नीलम इंदु खाखा, विनोद रत्नाकर, स्वाति तिवारी, वीणा राही तोमर, सांस्कृतिक सचिव श्रद्धा वर्मा, पिंकी
लाल, दिलीप कुर्रे, सुनीता डोंगरे, कार्यकारिणी सदस्य नमिता कड़वे, उषा साहू, सचि तिवारी, सागर सिंह कमल, प्रीतमलाल राजवाड़े, हेमा शर्मा, दयाराम खूंटे को शामिल किया गया। बैठक में ब्लाक अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की गई। जिसमें पाली ब्लाक अध्यक्ष बद्री साहू, करतला ब्लाक अध्यक्ष ललित जगत, कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष अशोक खुराना व पोड़ी ब्लाक अध्यक्ष संजय कंवर को बनाया गया। प्रांताध्यक्ष डॉ केशकर ने सभी जिला पदाधिकारी एवं ब्लाक अध्यक्षों से शिक्षा एवं शिक्षक हित में 25 से 29 जुलाई तक लंबित डीए और एचआरए के लिए धरना स्थल तानसेन चौक में उपस्थित होने की अपील की है।