‘क्यों वर्ग-3 गुमराह, क्यों सहायक शिक्षक एलबी बर्बादी के कगार पर, दोषी कौन हैं?’ – भूपेंद्र सिंह बनाफर

रायपुर : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक कल्याण संघ, सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बनाफर ने प्रदेश में सहायक शिक्षक की स्तिथि पर चर्चा करते हुवे सवाल उठाया कि – आज वर्ग-3 क्यों गुमराह हुआ? आज सहायक शिक्षक एलबी बर्बादी के कगार पर क्यों इसके दोषी कौन-कौन हैं?

इन सब की समीक्षा आम सहायक शिक्षक एलबी को करना चाहिए जो केवल पेपर और समाचार के माध्यम से लोगों को गुमराह कर रहे हैं, और एक दूसरे को नेतागिरी करने के लिए केवल नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

सहायक शिक्षक का मुद्दा हमारे संगठन सर्व शिक्षक शिक्षक कल्याण संघ जो पहले सहायक शिक्षक कल्याण संघ था उसने उठाया था जब वर्ग 3 की बात कोई नहीं करता था जब लोग कहते थे, किसी भी तरह की विसंगति नहीं है। उस समय हमारे 13 संगठन और कुछ महत्वकांक्षी लोग जिन्हें वर्ग-3 की नेतागिरी करनी थी, वह भी दुश्मन बन गए। हमारा उद्देश्य कभी भी नेतागिरी करना नहीं था और ना ही चंदा वसूली करना था।

उल्टा हमारे संगठन के उन क्रांतिकारी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मैं धन्यवाद देना चाहूंगा और साथ ही यह भी कहना चाहूंगा, उस विपरीत समय में हम लोगों ने अपने घर का पैसा लगाकर निस्वार्थ भाव से वर्ग-3 की लड़ाई लड़ी और इस मुद्दे को जमीन से आसमान तक पहुंचाया, यह हमारे संगठन की सफलता है।

अभी के वर्तमान माननीय मुख्यमंत्री जी से सभी विषयों पर सही तरीके से हमारी संगठन की ओर से बात चल रही थी, लेकिन वह मुद्दे गलत आंदोलन और भीड़ का हिस्सा बन गए। मेरा किसी संगठन से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है और ना ही निजी दुश्मनी है और ना ही रहेगा। जो सही है खरी-खरी है वह मैंने बोल दिया और लिख कर जाहिर कर दिया। अब सहायक शिक्षक एलबी को इस विषय पर समीक्षा करनी चाहिए। आखिर वह भीड़ का हिस्सा क्यों? कहीं इसका कारण वही तो नहीं या उनकी सोच तो नहीं है। आज भी एक आम सहायक शिक्षक एलबी वेतन विसंगति दूर होने की प्रतीक्षा कर रहा है।