
Reported by :- नाहिदा कुरैशी
रायपुर / मामला राजधानी रायपुर के कई बड़े इलाको का है जहां पानी भराव जैसे मामले हाल ही में देखे जा रहे है , मूसलाधार बारिश होने से जहां जन मानस का जीवन अस्त – व्यस्त हो रहा है , किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है वही शहरी इलाकों में जल भराव से आम आदमी जूझ रहा है , जल भराव की ऐसी स्थिति कई तरह की बीमारियों को न्योता दे रही है
तो वही स्वच्छता की भी पोल खोल कर रख दिया है , रायपुर की जहां तहां ये सड़के बेतरतीब खुदी हुई जर्जर दिखती है तो वही बनी हुई सड़को को तोड़ कर पाइप फिटिंग जैसे कार्य लगातार निगम ही कर रहा है जिस से सड़के इस अवस्था में पहुंच गई है की जल भराव समस्या उत्पन्न हो रही है , साथ ही जनता के द्वारा दी गई राशियों का सदुपयोग निगम नही कर रहा है , भ्रष्टाचार अपने चरम पर है , अपने पहचान वालो को टेंडर देना और ठेकेदारों का बार-बार नालीयो को बनाना मनचाहे कार्यों को करना इस ओर इशारा करता है की बड़े पदों पर बैठे रसूख आला अधिकारियों का भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है ।
महापौर इस पर चुप्पी साधे हुए है ।
निगम की ये उदासीनता से आम जनता भी अब खामोशी इख्तियार कर रही है ।


