युवती साथ लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

बिलासपुर : कोरोना के कारण वैसे भी पर्यटन केंद्र वीरान है। ऐसे में पर्यटन केंद्रों में सुरक्षा का अभाव पर्यटकों के लिए दोहरी मुसीबत बन रहा है।

15 जुलाई को भाड़ी निवासी पूनम कश्यप रतनपुर के पास स्थित खुटाघाट बांध में घूमने आई थी ।इसी दौरान दोपहर करीब 12:00 बजे बड़े नहर के पास एक लुटेरा उनका पर्स लूट कर भाग गया । पर्स में ₹1000 एटीएम कार्ड और कई जरूरी दस्तावेज थे जिसकी शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और लुटेरों की तलाश शुरू की। जल्द ही पुलिस युवती के साथ लूटपाट करने वाले बेलतरा नेवसा निवासी नवीन वैसवाड़े तक पहुंच गई । नवीन ही पूनम कश्यप का पर्स लूट कर भागा था जिसमें ₹1000 नगद के अलावा दो एटीएम कार्ड पैन कार्ड और आधार कार्ड भी थे ।

पुलिस ने उसके पास से पर्स के साथ दोनों एटीएम कार्ड पैन कार्ड आधार कार्ड और ₹1000 भी बरामद कर लिया है। इस मामले में रतनपुर पुलिस ने चोरी का अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है।

5 thoughts on “युवती साथ लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा”

  1. Ngoài ra, hàng ngày nhà cái còn có rất nhiều chương trình khuyến mãi hấp dẫn, bất ngờ. Vì vậy, đừng chần chờ gì nữa, đăng ký xn88 tặng 90k ngay hôm nay và để không bỏ lỡ cơ hội nhận được nhiều phần quà giá trị. TONY02-28H

Leave a Comment