कटगी/ घरेलू विवाद ने पति की जान ले ली, पत्नी भी अस्पताल में भर्ती

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

बलौदा बाजार/कटगी। घरेलू विवाद ने पति की जान ले ली। दरअसल विवाद बढ़ा तो पत्नी ने जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद पति ने ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी। पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नवापारा (कटगी) निवासी योगेश खुंटे और उसकी पत्नी जया खुटे में आपसी विवाद हुआ था। विवाद के चलते वे चार दिन पहले नवापारा से अपने मामा गांव छरछेद आए हुए थे। गुस्सा शांत होने पर दोनों पति-पत्नी अपने गांव नवापारा (कटगी) जा रहे थे।

पर आचानक दोनों में क्या हुआ कि कटगी की कीटनाशक दवाई की दुकान से कीटनाशक दवा खरीद कर दोनों जोक नदी पुल के नीचे बैठ कर साथ-साथ जीने मरने की कसम खाते हुए एक साथ कीटनाशक जहर पी लिया। जहर पीने के बाद योगेश खुटे और जया खुटे अपने घर नवापारा जा रहे थे।

रास्ते में अचानक योगेश अज्ञात वाहन के सामने कूद दिया जिससे वाहन का पहिया योगेश के कमर पर चढ़ गया। जिससे योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वाले और कसडोल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करने लाए। कीटनाशक सेवन करने वाली पत्नी जया खूंटे का इलाज समुदाय स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में चल रहा है, अज्ञात वाहन फरार है।

1 thought on “कटगी/ घरेलू विवाद ने पति की जान ले ली, पत्नी भी अस्पताल में भर्ती”

Leave a Comment