Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
Sushant Singh Rajput Death Case : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मंगलवार को उस वक्त मोड आया जब उनके पिता KK Singh ने एक्ट्रेस Rhea Chakraborty के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी एफआईआर के दौरान यह खुलासा भी हुआ कि Rhea Chakraborty की वजह से Sushant Singh का एक बड़ा सपना अधूरा रह गया।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एफआईआर में कहा कि उनका बेटा फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहता था। Sushant Singh Rajput फिल्मी दुनिया को अलविदा कह केरल में ऑर्गेनिक खेती (जैविक खेती) करना चाहते थे। उन्होंने अपने दोस्त महेश से बात भी की थी जो उनके साथ कुर्ग जाने को तैयार था। सुशांत इसके लिए केरल में जमीन तलाश रहे थे, लेकिन Rhea Chakraborty उनके इस कदम के खिलाफ थी। रिया नहीं चाहती थी कि सुशांत फिल्म लाइन छोड़कर जैविक खेती करे और उन्होंने इस बात का विरोध किया था।
सुशांत के पिता के अनुसार, रिया ने तो सुशांत को धमकी दे डाली थी कि यदि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में सोचा तो वे उन्हें बर्बाद कर देंगी। उन्होंने सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट लीक करने तक की धमकी देते हुए कहा था कि वे मीडिया में यह बात फैला देंगी कि सुशांत की मानसिक हालत ठीक नहीं हैं।
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए अन्य अनजान लोगों के बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर करवा दिए थे। रिया ने सुशांत के सभी वफादार नौकरों/सहायकों को निकाल दिया था और अपने आदमी नियुक्त कर दिए थे। रिया और उसके परिजन सुशांत को ब्लैकमेल करते थे।
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.