Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया शोक
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार थे।
78 वर्षीय सोमेन मित्रा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका देर रात निधन हो गया। निधन पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर दुख जताया है।

सोमेन मित्रा के परिवार के सदस्य ने बताया कि सोमेन मित्रा को किडनी में दिक्कत की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि सोमेन मित्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह लोकसभा सांसद भी रह चुके थे। सोमेन मित्रा के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। मित्रा को किडनी में दिक्कत की वजह से कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात 1.30 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी अस्पताल में ही मृत्यु हो गई। सोमेन मित्रा का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जोकि निगेटिव आया था।
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.