Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
सरगुजा और सूरजपुर में नए भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, विष्णुदेव साय ने दी जानकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश के दो जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है, बीजेपी द्वारा सरगुजा और सूरजपुर में नए भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

जारी सूचना के अनुसार भाजपा नेता ललन प्रताप सिंह को सरगुजा जिले का नया अध्यक्ष बनाया गया है और बाबूलाल अग्रवाल सूरजपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने यह नियुक्ति की है।