मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर जताया दुख
रायपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक प्रगट करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जी के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।