बाढ़ से बिहार में 12 जिलों के लगभग एक हजार गांव जलमग्न हुए

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

देश भर में मानसूनी वर्षा का सिलसिला जारी, भारी बारिश ने देश भर में कई नदियों का जल स्तर बढ़ा दिया

नई दिल्ली। देश भर में मानसूनी वर्षा का सिलसिला जारी है। इस बीच लागातार हो रही भारी बारिश ने देश भर में कई नदियों का जल स्तर बढ़ा दिया है। आलम यह है कि ब्रहृमपुत्र, कोसी और गंडक समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपरबह रही हैं। जिसके बिहार और असम समेत कई राज्यों में बाढ़ का संकट खड़ा कर दिया है। बाढ़ के कारण इन राज्यों में जहां लाखों लोग बेघर हुए हैं, वहीं कइयों की जान चली गई है। बिहार में बुधवार को ही बाढ़ से छह लोगों की मौत हुई है। जबकि कुदरत के इस कहर से 55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

बिहार प्रदेश आपदा विभाग के अनुसार बाढ़ ने राज्य में तीन और लोगों की जिंदगी लील ली है। तीनों मौत बिहार के दरभंगा जिले में हुईं। इसके साथ ही बिहार में बाढ़ की वजह से मरने वाली की संख्या का आंकड़ा 11 तक जा पहुंचा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ की वजह से बिहार में 12 जिलों के लगभग एक हजार गांव जलमग्न हो चुके हैं।


बिहार में कोसी और गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण चंपारण और मधुबनी समेत कई इलाके लगभग पानी मं समा चुके हैं। बिहार के जो जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है उनमें…सिकरहना, लालबेकिया, तिलावे, धनौती, मसान, सीतामढी, लखनदेई, नून, वाया, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, मुजफ्फरपुर, रातो, मरहा, मनुसमारा, बागमती, कमला बलान, अधवारा, गंडक, बूढ़ी गंडक, कदाने, समस्तीपुर एवं खगडिया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया आदि शामिल हैं।

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के अनुसार बाढ़ प्रभावित 60,000 परिवारों के अकाउंट में राहत राशि के रूप में 6,000 रूपए डाले गए हैं। बुधवार तक 40,000 लोगों के खाते में राशि अंतरित की जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि 8-10 अगस्त तक बाढ़ प्रभावित सभी लोगों के खाते में पैसे डाल दिए जाएंगे।