Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
ABVP राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी तय, चेन्नई में दर्ज हुई महिला उत्पीड़न की FIR.
चेन्नई : ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. सुबिआह पर एक महिला द्वारा उत्पीड़न की शिकायत CCTV फुटेज के साथ चेन्नई में की गयी हैं जिस पर चेन्नई पुलिस द्वारा महिला उत्पीड़न की FIR दर्ज की जा चुकी है लेकिन इस घटना के उजागर होने के बाद भी आज तक न तो ABVP राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा दिया गया हैं और न ही संगठन द्वारा उन्हें पदमुक्त किया गया हैं।
दूसरी ओर 2018 में NSUI के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष फैरोज़ खान पर व्हाट्सएप चैट एवं मेल के आधार पर महिला उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे।

पार्टी की गरिमा का ध्यान रखते हुए आरोप मात्र लगने पर फैरोज़ खान ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था,
ये बात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने प्रेसवार्ता में कहीं थी और साथ ही NSUI की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता ने भी ये बात कहीं की फैरोज़ खान पे कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं।
NSUI के पुर्व राष्ट्रीय सचिव गुलज़ेब अहमद ने इस घटनाक्रम पर ABVP पर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि – यही हैं संघ और भाजपा की जूनियर टीम ABVP का असली चेहरा, जिनके अंदर नैतिकता या महिलाओं के प्रति सम्मान भाव बिल्कुल लापता हैं । हम ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. सुबिआह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं।
kj73z8
7od2au