Thursday, September 19, 2024

जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी और मारपीट का पति पर लगा आरोप, थाना पहुँच महिला ने लिखाई रिपोर्ट

अमरोहा : जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर घरेलू हिंसा और बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला बनारस की निवासी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

क्षेत्र के गांव कसेरुआ निवासी महिला मंगलवार दोपहर थाने पहुंची। एक व्यक्ति व उसके परिजनों पर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराते हुए निकाह करने का आरोप लगाया। महिला मूल रूप से बनारस की निवासी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि साल 2014 में मोबाइल पर मिस्ड कॉल के बाद आरोपी ने उसके साथ फोन पर बात करनी शुरू कर दी।

आरोपी ने महिला को उसी के धर्म का बताकर प्रेम के झांसे में ले लिया। करीब आठ माह तक फोन पर दोनों की बात होती रही। इसके बाद आरोपी महिला को बहला फुसलाकर यहां अपने घर ले आया। 

आरोप है कि महिला को यहां लाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराते हुए निकाह कर लिया गया। इसके बाद आरोपी व्यक्ति और उसके परिवार वाले महिला को कमरे में बंद करके रखने लगे। महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति और उसके परिवार वालों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया।

प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि महिला के पति मुज्जिमल निवासी कसेरुआ के खिलाफ घरेलू हिंसा व बंधक बनाकर महिला को पीटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles