Thursday, April 18, 2024

रविवि के कुलसचिव पद से हटाए गए ,उप कुलसचिव पर भी कार्रवाई जल्द

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलसचिव डाक्टर गिरीशकांत पांडेय को पद से हटा दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें पांडेय शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष हैं। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव का दायित्व सौंपा गया था।

बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत के बाद उन्हें हटाया गया। अभी किसी को दायित्व नहीं सौंपा गया है, जल्द ही शासन फैसला लेगा। वहीं, उप कुलसचिव शैलेंद्र कुमार पटेल पर भी जल्द गाज गिर सकती है। इनके खिलाफ भी अनियमितता के मामले को लेकर शासन स्तर पर जांच चल रही है। विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी शैलेंद्र के खिलाफ लगातार क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं।
कर्मचारियों का धरना जारी
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ का 10 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रबंधन व शासन से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक धरना जारी रहेगा।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles