
भाजपा ने किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव
सूरजपुर : प्रदेश सरकार के द्वारा धान खरीदी में की जा रही व्यापक अनियमितता व बारदाना की कमी के कारण ठप्प पड़े धान खरीदी के विरोध में भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों व स्थानीय पुलिस के बीच मामूली झूमाझटकी भी हुई| जहाँ बड़ी संख्या में जिले भर से आए किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी जिन्हें बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विदित हो की छत्तीसगढ़ में धान खरीदी मे व्याप्त अनियमितता व बारदाना की कमी से प्रभावित धान खरीदी सहित कई मुद्दों के लेकर भाजपा के प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन व कलेक्टोरेट घेराव का कार्यक्रम सूरजपुर जिला मुख्यालय के रंगमंच मैदान में हुआ जहाँ भाजपा के आह्वान पर बड़ी संख्या किसानों व भाजपाईयों ने धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला|

इस दौरान पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही झूठ बोलने का रहा है गंगा जल लेकर कसम खाने वाली कांग्रेस सत्ता में आने के बाद अपने वायदे से मुकर रही है प्रदेश का किसान अपना धान बेचने के लिए परेशान है कभी रकबा कम कर दिया जा रहा है तो कभी वारदाना के कमी के कारण धान खरीदी बंद है। पूरे प्रदेश मे माफिया राज है रेत से लेकर शराब माफिया सक्रिय हैं। भाजपा राज्य सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए भूपेश सरकार को निकम्मी सरकार करार दिया उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर है गिरदावली के नाम जबरन किसानों का रकबा कम कर दिया गया। धान न खरीदना पडे़ इसलिए राज्य सरकार द्वारा बारदाने की आपूर्ति बंद कर दी गई। जबकि खुले बाजार मे ऊंचे दाम पर बारदाना बिक रहा है।
वहीं पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस कभी किसानों की हितैषी नही रही किसान अपने साथ हुए धोखा का बदला आगामी चुनाव मे जरूर लेगा।
सभा को प्रमुख रुप से प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल,पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, नपा उपाध्यक्ष व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता,अनूप सिन्हा, थलेश्वर साहू, विरेंद्र जायसवाल ने भी संबोधित किया।
इस दौरान लाल संतोष सिंह ,रामू गोस्वामी ,भूलन सिंह मरावी, महेश्वर पैकरा ,पुष्पा सिंह ,श्यामा पांडे ,संदीप अग्रवाल, अशोक सिंह, शिव प्रसाद सिंह ,गीता जायसवाल ,रामकरण साहू, बलराम सोनी ,सहित सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री व कार्यकर्ता उपस्थित थे।