Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
धोनी के सन्यास पर सीएम भूपेश बघेल बोले- बड़े दिन पर बड़े खिलाड़ी ने बड़ा ऐलान करके सबको बड़ा हैरान कर दिया
रायपुर :टीम इंडिया के सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। अब धोनी टीम इंडिया में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। हालांकि धोनी आईपीएल में खेलते रहेंगे। धोनी के अचानक सन्यास की घोषणा करने से उनके फैंस को झटका लगा है। धोनी के सन्यास के बाद दुनियाभर के लोग उनके लिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने भी ट्वीट किया है।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि बड़े दिन पर बड़े खिलाड़ी ने बड़ा ऐलान करके सबको बड़ा हैरान कर दिया। भारत देश को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक महान क्रिकेटर का मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। देश आपका आभार व्यक्त करता है, आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं माही।

बता दें कि एमएस धोनी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर सन्यास का ऐलान करते हुए लिखा है कि आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए। अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का गाना लगाया है। धोनी के वीडियो में ‘मैं पल दो पल का शायर हूं।’
बड़े दिन पर, बड़े खिलाड़ी ने, बड़ा ऐलान करके, सबको बड़ा हैरान कर दिया।
भारत देश को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक महान क्रिकेटर का मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
देश आपका आभार व्यक्त करता है, आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं माही।
8s2jsw
kru0p8
z4flom