छग ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव 25 को, 31 पदों पर 48 ने ठोकी दावेदारी, अध्यक्ष लिए मुख्यमंत्री बघेल ने भरा फार्म

admin

July 18, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छग ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव 25 को, 31 पदों पर 48 ने ठोकी दावेदारी, अध्यक्ष लिए मुख्यमंत्री बघेल ने भरा फार्म

Published on: July 18, 2020
---Advertisement---

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव 25 को, कुल 31 पदों के लिए 48 लोगों ने दावेदारी ठोकी

रायपुर. छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन (सीओए) की नई कार्यकारिणी गठन के लिए 25 जुलाई को चुनाव होने जा रहा है, जिसके लिए पूर्व जिला एंव सत्र जज और चुनाव अधिकारी गणपत राव ने सीओए की आमसभा बुलाई है। 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में सीओए को अधिकतर नए पदाधिकारी मिलने वाले हैं।

अधिकतर पुराने पदाधिकारियों ने नहीं किया नामांकन
छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन (सीओए) की नई कार्यकारिणी गठन के लिए 25 जुलाई को चुनाव होने जा रहा है, जिसके लिए पूर्व जिला एंव सत्र जज और चुनाव अधिकारी गणपत राव ने सीओए की आमसभा बुलाई है। 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में सीओए को अधिकतर नए पदाधिकारी मिलने वाले हैं। क्योंकि, इस बार अधिकतर पुराने पदाधिकारियों ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया है। सीओए के कुल 31 पदों के लिए कुल 48 लोगों ने दावेदारी ठोकी है।

अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महासचिव के लिए गुरुचरण होरा ने ही भरा फार्म

अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महासचिव पद के लिए गुरुचरण होरा ने फार्म भरे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का अध्यक्ष और गुरुचरण सिंह होरा का महासचिव निर्विरोध चुना जाना तय है। मुख्यमंत्री और गुरुचरण सिंह होरा दोनों छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के पदाधिकारी हैं। सीओए की कार्यकारिणी में लगभग 8 वर्षों के बाद बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

इससे पहले वर्ष 2012 से 2020 लगातार दो सत्रों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष और बलदेव सिंह भाटिया महासचिव थे। वहीं, कार्यकारिणी में भाजपा नेताओं और पूर्व मंत्रियों का कब्जा था। नए चुनाव के बाद भाजपा नेताओं का हटना तय हो गया है। इस वर्ष अधिकतर खेलों से जुड़े लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। नेताओं की संख्या कम है। नामांकन वापसी के लिए १९ जुलाई तक मौका दिया गया है।

निर्विरोध चुने जा सकते हैं सभी पदाधिकारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने के बाद कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी भी सीएम को सौंपी जाएगी। ऐसे में सभी पदाधिकारियों के चयन के लिए सर्वसम्मति बनने की संभावना है। सर्वसम्मति नहीं बनने पर ही एक-दो पदों के लिए चुनाव कराए जा सकते हैं।

सीओए में पदों की संख्या
अध्यक्ष : 1, महासचिव : 1, कोषाध्यक्ष : 1, उपाध्यक्ष : 10, संयुक्त सचिव : 06, कार्यकारिणी सदस्य : 12

इन पदों के लिए इन्होंने दाखिल किए नामांकन

पद संख्या नाम
अध्यक्ष – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
कोषाध्यक्ष – सही राम जाखड़, मो. फिरोज अंसारी
उपाध्यक्ष – देवेंद्र यादव, विनोद चंद्राकर, विजय अग्रवाल (दुर्ग), बशीर अहमद, गोपाल खंडेलवाल, जीएस बाम्बरा, शरद शुक्ला, कैलाश मुरारका, अखिल धगट, गजराज पगारिया, पिं्रस भाटिया, डॉ. ए फरिश्ता, अरुण सिंघानिया, अनवर ठेबर, ठाकुर अजय सिंह, अरिफ शेख।
संयुक्त सचिव – अरुण कुमार त्रिवेदी, आर राजेंद्रन, अभिजीत मिश्रा, विजय कुमार अग्रवाल, डॉ. विष्णु श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अटल श्रीवास्तव, मनोज कुमार अग्रवाल, डी.कोंडैया, एनआर पराशर, आशीष यादव।
कार्यकारिणी सदस्य – कमलजीत अरोरा, डॉ. आलोक दुबे, वीआर चन्नावर, आरके श्रीवास्तव, ठाकुर आनंद मोहन सिंह, अयाज अहमद खान, पियूष भाटिया, अनिल पुसरकर, जगन्नाथ यादव, जितेंद्र तिवारी, जावेद अहमद खान, शिव प्रसाद, डीएस च्रिस्टोफर, आरके सहनी, राजेश जंघेल, योगेश कुमार।

पुराने ये पदाधिकारी नहीं भरे फार्म
अध्यक्ष : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, महासचिव : बलदेव सिंह भाटिया.
उपाध्यक्ष- राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, भैयालाल राजवाड़े (पूर्व मंत्री), टीएस सिंह देव, विक्रम सिंह सिसोदिया, जीपी सिंह, विजय बघेल।
संयुक्त सचिव- राजेन्द्र प्रसाद, मो. अकरम खान, संजय मिश्रा।
सदस्य- राजा रणविजय सिंह जुदेव, सुभाष राव, विजय पांडे, एके श्रीवास्तव, नीता डुमरे, संजय शर्मा, विजय और अभिषेक मिश्रा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “छग ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव 25 को, 31 पदों पर 48 ने ठोकी दावेदारी, अध्यक्ष लिए मुख्यमंत्री बघेल ने भरा फार्म”

Leave a Comment