Thursday, April 18, 2024

केंद्रीय कृषि बिल के कारण छत्तीसगढ़ की योजनाएं भी होंगी प्रभावित – कृषि मंत्री चौबे

रायपुर : कृषि बिल के खिलाफ देश भर में ​गुस्सा दिख रहा है। भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज देश के अलग-अलग राज्यों में चक्काजाम कर बिल का विरोध कर रहे। दूसरी ओर कांग्रेस नेता भी मोदी सरकार से सवाल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इधर छत्तीसगढ़ सरकार ने भी मोदी सरकार के कृषि बिल का विरोध किया है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बिल का विरोध जताते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि विधेयक बिल के कारण प्रदेश की कई योजनाएं प्रभावित होंगी। इनमें छत्तीसगढ़ का 1 रु किलो PDS भी प्रभावित होगी।

साथ ​ही 25 सौ रू धान MSP भी प्रभावित होगी। इसके साथ मंत्री रविंद्र चौबे ने मरवाही को नगर पंचायत बनाए जाने के लेकर बीजेपी के विरोध पर भी बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी राज्यपाल की सभी बिंदुओं की जानकारी देंगे। विरोध करने वाली BJP ने बस्तर क्षेत्र में कई नगर पंचायत बनाए हैं।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles