Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
रायपुर : छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के अलावा अन्य पदों के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। 19 जुलाई नाम वापसी की अंतिम तारीख थी, जिसमें मान-मनौवल के बाद नामांकन वापस ले लिए गए। अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, सहसचिव और कार्यकारिणी सदस्य के निर्विरोध पदाधिकारी चुने जाएंगे, यह तय हो गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष होंगे। गौरतलब है कि 20 जुलाई को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 25 जुलाई को कोषाध्यक्ष पद के लिए दो आवेदन आए हैं, जिस पर चुनाव होना है। हॉकी संघ से फिरोज अंसारी और स्वीमिंग संघ से साही राम जाखर के बीच टक्कर है।

इनका निर्विरोध चुना जाना तय, घोषणा बाकी
अध्यक्ष पद – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
उपाध्यक्ष पद- डॉ. ए. फरिश्ता, अखिल धगत, बसीर अहमद खान, देवेंद्र यादव, गजराज पगारिया, जीएस भांवरा, शरद शुक्ला, कैलाश मुरारका, विजय अग्रवाल, विनोद चंद्राकर।
महासचिव पद – गुरुचरण सिंह होरा
सहसचिव : अभिजीत मिश्रा, अरुण कुमार द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव, एनआर परासर, विजय कुमार अग्रवाल, डॉ. विष्णु श्रीवास्तव।
सदस्य : डॉ. आलोक दुबे, अनिल पुसदकर, अयाज अहम खान, जग्गन्नाथ यादव, जावेद अहमद खान, कलजीत अरोरा, पीयूष भाटिया, राजेश जंघेल, आरके श्रीवास्तव, शिव प्रसाद कापसे, ठाकुर आन्नद मोहन सिंह, वीआर चिन्नावर।
विशेष आमंत्रित सदस्य : विधायक कुलदीप जुनेजा, आइएएस सोनमणि बोरा, आइपीएस संजय पिल्लई, आइपीएस आरिफ शेख, गिरीश देवांगन, हिमांशु द्विवेदी, सलमान रिजवी, फैजल रिजवी, राजीव जैन, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार गोयल, गिरीश अग्रवाल, अवतार सिंह जुनेजा।
लॉकडाउन से बढ़ सकती है तारीख
एक पद के लिए 25 जुलाई को होने वाले चुनाव की तारीख रायपुर में लॉकडाउन होने की वजह से बढ़ सकती है। हालांकि अभी इस पर निर्णय आना बाकी है। कलेक्टर से अनुमति के बाद भी आगे की कार्यवाही होगी।